ATM Cash Withdrawal Rule: कई बार ऐसा होता है कि आप घर से बाहर निकलते हैं और अचानक कैश की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में पता चलता है कि डेबिट कार्ड घर पर ही छूट गया है। पहले ऐसी स्थिति में लोगों को काफी परेशानी होती थी। पर अब डिजिटल बैंकिंग ने इस समस्या का आसान समाधान दे दिया है।
दरअसल, आप चाहें तो बिना डेबिट कार्ड के भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन और यूपीआई एप की जरूरत होगी। तो चलिए जानते हैं आप कैसे एटीएम से बिना डेबिट कार्ड के कैश निकाल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या यूपीआई के जरिए एटीएम से निकाल सकते हैं कैश?
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने यूपीआई आधारित इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) की सुविधा शुरू की है
- इसकी मदद से ग्राहक बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से कैशे निकाल सकते हैं
- इस सुविधा के लिए आपके बैंक खाते का यूपीआई एप से जुड़ा होना जरूरी है
- साथ ही संबंधित बैंक और एटीएम में यह सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए
- इसका फायदा यह है कि आपको अपने साथ फिजिकल एटीएम कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती
कैसे निकाल सकते हैं बिना कार्ड के पैसे?
पहला स्टेप
- इसके लिए सबसे पहले ऐसे एटीएम पर जाएं, जहां यूपीआई कैश विड्रॉल की सुविधा उपलब्ध हो
- एटीएम की स्क्रीन पर UPI Cash Withdrawal या Interoperable Cardless Cash Withdrawal का विकल्प चुनें
- इसके बाद जितने पैसे निकालने हैं, वो भरें
- अब एटीएम की स्क्रीन पर एक डायनेमिक क्यूआर कोड दिखाई देगा
बिना डेबिट कार्ड के कितना कैश निकाल सकते हैं एटीएम से?
- नियमों के मुताबिक, यूपीआई के जरिए एटीएम से एक ट्रांजेक्शन में अधिकतम 10000 रुपये ही निकाले जा सकते हैं
- हालांकि, रोजाना कितनी रकम निकाली जा सकती है, यह आपके बैंक की निर्धारित सीमा और यूपीआई की लागू लिमिट पर निर्भर करता है
- साथ ही ये भी जान लें कि यह सुविधा हर एटीएम पर उपलब्ध नहीं है, इसलिए पहले ही ये चेक कर लें