शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
काशीपुर:चारा लेने गई 60 वर्षीय वृद्धा सड़क पर बेहोश मिली, अस्पताल में मृत घोषित – An Elderly Woman Found Unconscious On The Road Was Declared Dead In The Hospital In Kashipur
ऊधम सिंह नगर

काशीपुर:चारा लेने गई 60 वर्षीय वृद्धा सड़क पर बेहोश मिली, अस्पताल में मृत घोषित – An Elderly Woman Found Unconscious On The Road Was Declared Dead In The Hospital In Kashipur

November 7, 2026


An elderly woman found unconscious on the road was declared dead in the hospital in kashipur

सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर के ग्राम शिवलालपुर डललू निवासी 60 वर्षीय केलावती पत्नी नन्हे शुक्रवार दोपहर अपने जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। इस बीच गांव के लोगों ने उन्हें सड़क पर बेहोश पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुत्रवधू नीमा मौके पर पहुंचीं और परिजनों को बुलाया। परिजन वृद्धा को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। केलावती के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X