रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
किशनगंज:तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार – Kishanganj: Biker Dies After Collision With Speeding Vehicle, Driver Flees The Scene
पूर्णिया

किशनगंज:तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार – Kishanganj: Biker Dies After Collision With Speeding Vehicle, Driver Flees The Scene

November 22, 2026


Kishanganj: Biker Dies After Collision with Speeding Vehicle, Driver Flees the Scene

किशनगंज में दर्दनाक हादसा
– फोटो : Archive

विस्तार

किशनगंज में शनिवार की रात कोचाधामन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के पास सड़क पर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक  युवक की जिंदगी छीन ली। बाइक और चारपहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में कैमरामैन अक्षय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में एमजीएम किशनगंज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक अक्षय कुमार पेशे से कैमरामैन थे और अपने काम से बाइक पर लौट रहे थे। तभी कमलपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार अक्षय सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: बिहार: एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड, एक करोड़ नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही कोचाधामन पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

अक्षय की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर फरार वाहन की पहचान की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X