बिहार:कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार करते युवक की ट्रेन से टकराकर मौत – Begusarai Youth Dies After Train Hits Him While Crossing Closed Railway Gate With Earphones

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 22, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
बरौनी-हाथिदह रेलखंड पर बंद रेलवे फाटक के पास कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पार कर रहे 27 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने के बाद इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसा बरौनी जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौनी जंक्शन के पूर्वी आउटर गुमटी गढ़हारा के पास हुआ। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित बारो गाछी टोला निवासी गंगाराम साह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।
बंद फाटक पार करने का प्रयास
घटना के समय सामने से ट्रेन के गुजरने के कारण गेटमैन ने रेलवे फाटक बंद किया हुआ था। इसके बावजूद रोहित कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल फोन पर बातचीत में व्यस्त होकर बंद फाटक के बाद भी पटरी पार करने लगा। वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और गेटमैन ने उसे लगातार आवाज देकर रोकने की कोशिश की। लोगों ने उसे सामने से आ रही ट्रेन की चेतावनी भी दी, लेकिन कान में ईयरफोन लगे होने से वह किसी की आवाज नहीं सुन पाया। जब तक लोग उसे खींचने के लिए दौड़ते, तब तक तेज रफ्तार ट्रेन उसे टक्कर मार चुकी थी।
यह भी पढ़ें: बिहार: चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई
इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों ने बरौनी जीआरपी पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रेलवे पटरी से उठाकर तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल भिजवाया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार, रोहित दूसरे राज्य में मजदूरी का काम करता था तथा छठ पर्व मनाने घर आया था। वह अपने ननिहाल गया था, जहां से वापस लौटते समय यह दुखद हादसा हो गया।
November 29, 2026
अपराध विस्तार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार और पत्थर से […]
November 28, 2026
मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ गांव स्थित रविदास टोला में शनिवार को 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के बाहर धान के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सजुआ रविदास टोला निवासी उदय कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में […]
November 28, 2026
नगर पंचायत असरगंज स्थित प्राचीन राज बनेली स्मृति बड़ी दुर्गा मंदिर, जलालाबाद के विकास को शनिवार को नई सौगात मिली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 करोड़ 8 लाख 16 हजार 655 रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के तहत मंदिर परिसर में विवाह भवन […]
