बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Karnal News:गोदाम पर टीम का छापा दो हजार लीटर घी मिला – Team Raids Warehouse; 2,000 Litres Of Ghee Found
करनाल

Karnal News:गोदाम पर टीम का छापा दो हजार लीटर घी मिला – Team Raids Warehouse; 2,000 Litres Of Ghee Found

November 17, 2026


Team raids warehouse; 2,000 litres of ghee found.

हरियाणा बेस्ट घी गोदाम में रखा हुआ। वीडियो ग्रेब
– फोटो : कार्यशाला में शामिल स्टाफ। स्रोत : स्कूल

अंबाला। नन्हेड़ा में मंगलवार शाम घी के गोदाम पर पड़ाव थाना पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ छापा मारा। गोदाम में मिलावटी घी होने की शिकायत मिली थी।

टीम ने गोदाम खुलवाकर तलाशी ली तो वहां अलग-अलग टिनों में करीब दो हजार लीटर घी रखा मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन अलग-अलग ब्रांडों के घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

मंगलवार शाम सात बजे टीम ने नन्हेड़ा स्थित गिरधर फूड नामक गोदाम पर कार्रवाई की। गोदाम बंद था, जिसे कर्मचारियों की मदद से खुलवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शशिकांत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नन्हेड़ा में एक गोदाम में घी का भंडारण किया गया है। इसमें मिलावट की आशंका जताई गई थी। गोदाम मालिक का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X