कुबेर देव जी आरती:दिवाली पूजा में लक्ष्मी-गणेश पूजा और आरती में जरूर करें भगवान कुबेर की आरती – Diwali 2026 Kuber Dev Ki Aarti Lyrics In Hindi Om Jai Kuber Swami Aarti

दिवाली पर करें भगवान कुबेर जी का आरती
November 9, 2026

दिवाली पर करें भगवान कुबेर जी का आरती
Kuber Ji Aarti Lyrics in Hindi: दिवाली और धनतेरस पर देवताओं के कोषाध्यक्ष और रावण के सौतेले भाई कुबेर देव की विशेष रूप से पूजा करने का विधान होता है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा बड़े ही विधि-विधान के साथ करने काम महत्व होता है। हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में कुबरे देव की पूजा और आरती करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। ऐसी मान्यता है दिवाली पर भगवान कुबेर की पूजा और आरती करने से घर में सुख, समृद्धि और धन की कोई कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कुबेर जी की आरती।
॥ आरती श्री कुबेर जी की ॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे,स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के,भण्डार कुबेर भरे॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से,कई-कई युद्ध लड़े॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे,सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं,सब जय जय कार करैं॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
गदा त्रिशूल हाथ में,शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,धनुष टंकार करें॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
भाँति भाँति के व्यंजन बहुत बने,स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं,साथ में उड़द चने॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
बल बुद्धि विद्या दाता,हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े
अपने भक्त जनों के,सारे काम संवारे॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
मुकुट मणी की शोभा,मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।
अगर कपूर की बाती,घी की जोत जले॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
यक्ष कुबेर जी की आरती,जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत प्रेमपाल स्वामी,मनवांछित फल पावे॥
ऊं जै यक्ष कुबेर हरे…॥
॥ इति श्री कुबेर आरती ॥
November 13, 2026
4 Divine Nights Of The Year: मान्यता है कि सनातन धर्म के तंत्र और आगम ग्रंथों में यह मान्यता प्रचलित है कि भगवान शिव ने कलयुग के लिए कई वैदिक और तांत्रिक मंत्रों को ‘कीलित’ (अर्थात बांधकर या लॉक करके) कर दिया है ताकि इन मंत्रों को सिद्ध करके कोई उनका दुरुपयोग न कर सके। […]
November 13, 2026
Chhath Puja 2026: 13 नवंबर 2026 को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। लोक आस्था का यह पर्व विशेष रूप से संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत […]
November 13, 2026
छठ पूजा 2026 – फोटो : AI विस्तार लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू हो रहा है, जो 4 दिनों तक चलता है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार पर भगवान सूर्य और छठी मैया की विशेष रूप से पूजा-आराधना होती है। इन चार दिनों में व्रती शुद्धता, निष्ठा और नियम […]
