शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
विंटर स्किन केयर:सर्दी के मौसम में चेहरे का निखार हो रहा है गायब? जानें कैसे रखें ख्याल – Winter Skin Care Your Face Lack A Glow In Winter Follow These Tips To Make Your Skin Radiant
फैशन

विंटर स्किन केयर:सर्दी के मौसम में चेहरे का निखार हो रहा है गायब? जानें कैसे रखें ख्याल – Winter Skin Care Your Face Lack A Glow In Winter Follow These Tips To Make Your Skin Radiant

November 9, 2026


Winter skin care your face lack a glow in winter follow these tips to make your skin radiant

सर्दियों में सही विंटर स्किन केयर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Winter Skin Care Tips In Hindi:  सर्दियों की शुरुआत के साथ ही तापमान में गिरावट और हवा में नमी की कमी होने लगती है। मौसम में होने वाले इन बदलावों का असर सबसे ज्यादा त्वचा पर दिखाई देता है। इस दौरान कई लोगों की स्किन रूखी, बेजान और खुरदरी हो जाती है। चेहरे के अलावा हाथों और पैरों में भी ड्राईनेस, खिंचाव और दरारों की समस्या परेशान कर सकती है। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाए रखने के लिए विंटर सीजन के अनुसार स्किन केयर रूटीन अपनाना जरूरी है।

सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना न भूलें

ठंड के मौसम में भी त्वचा की देखभाल के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। अक्सर लोग सर्दियों में धूप कम निकलने की वजह से सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करते, जबकि इस मौसम में भी यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए रोजाना सनस्क्रीन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।

होममेड लिप बाम: मौसम के असर से फट रहे हैं होंठ? घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम

सर्दियों में त्वचा को चाहिए भरपूर मॉइश्चराइजर

सनस्क्रीन के समान मॉइश्चराइज़र भी त्वचा के लिए बेहद आवश्यक है। वे लोग जिन्हें सर्दी के मौसम में मुंहासों की समस्या का सामना करना पड़ता है। उनके लिए मॉइश्चराइज़र आवश्यक है।

सर्दियों में शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी

कई बार सही स्किन केयर रूटीन अपनाने के बाद भी त्वचा का रूखापन कम नहीं होता। इसकी एक बड़ी वजह शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा न होना भी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी का असर त्वचा की नमी पर भी पड़ता है।

हर त्वचा के लिए एक जैसे प्रोडक्ट्स सही नहीं

हर व्यक्ति की त्वचा का प्रकार और उसकी जरूरतें अलग-अलग होती हैं। ऐसे में डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बिना दाग-धब्बे, एक्ने और फाइन लाइंस जैसी समस्याओं के लिए किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है। गलत प्रोडक्ट्स के चयन से त्वचा की समस्याएं बढ़ने का खतरा भी रहता है।

रात में मेकअप साफ न करने की गलती

जो लोग रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव नहीं करते और चेहरे की सही तरीके से सफाई नहीं करते, उनकी त्वचा पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे स्किन का टेक्सचर खुरदरा होने के साथ ओपन पोर्स की समस्या भी बढ़ सकती है। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सोने से पहले मेकअप अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इसके लिए डबल क्लींजिंग का तरीका अपनाया जा सकता है।

स्किन केयर टिप्स: चेहरा धोने के बाद भी नहीं मिलती चमक? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X