कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम नायब सैनी:पिपली के नीलधारी गुरुद्वारा में टेका माथा, विकास परियोजनाओं की दी सौगात – Cm Nayab Saini Reaches Kurukshetra Offers Prayers At Neeldhari Gurudwara In Pipli Unveils Development Projects
मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं, जहां उन्होंने सबसे पहले पिपली के निर्धारित गुरुद्वारा में माथा टेककर अरदास की। मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 83 लाख रुपये की 6 परियोजनाओं से पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र को सौगात दी।
13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। 13 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
1. कुरुक्षेत्र सेक्टर-28 में 5 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से 33 केवी सब-स्टेशन
2. जोगना खेड़ा में 6 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से 33 केवी सब-स्टेश
3. मिर्जापुर में 55.50 लाख रुपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र
4. दयालपुर में 55.50 लाख रुपए की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र
इन परियोजनाओ का किया शिलान्यास
1. पिपली, बीड़ पिपली और पिपली से लाडवा रोड की ओर स्थित आवासीय कॉलोनियों के लिए 22 करोड़ 47 लाख 40 हजार रुपए की लागत से सीवरेज व्यवस्था तथा 6.50 एमएलडी इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन
2. थानेसर में लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से केडीबी रोड का जीटी रोड (सेक्टर 2/3 विभाजक मार्ग) से उधम सिंह चौक तक नवीनीकरण, सुधार व सौंदर्गीकरण, जिसमें कुरुक्षेत्र द्वार और उमरी द्वार शामिल हैं।
