कुशीनगर:बिहार के थाने से चोरी हुए बालू लदे दो ट्रक ठाढ़ीभार से बरामद, दोनों चालक हिरासत में – Two Sand Laden Trucks Stolen From Bihar Police Station Recovered In Thadhibhar Drivers Detained
November 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : एआई जेनरेटेड
विस्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाने से चोरी हुए बालू लदे दो ट्रक कुशीनगर में बरामद किए गए हैं। दोनों ट्रक अवैध खनन के मामले में सीज कर थाने परिसर में खड़े किए गए थे। आरोप है कि रात में खनन माफिया पुलिस को चकमा देकर उन्हें लेकर फरार हो गए। बिहार पुलिस ने सर्विलांस की मदद से ट्रकों की लोकेशन ट्रेस की और विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार स्थित डमुर स्थान से दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लिया है।
पडरौना। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में फल, पूजन सामग्री, कपड़े और आभूषण की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहीं, पिछले साल की तुलना में पूजन सामग्री के दामों […]
बनकटा बाजार। प्राचीन शिव मंदिर के पास मिनी स्टेडियम परिसर में चल रहे गोवर्धन मेला दंगल का समापन हो गया। अंतिम दिन पहलवानों के बीच 21 कुश्तियां लड़ी गईं। इनमें दो मुकाबले बराबरी पर छूटे। पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल के बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य […]
सुकरौली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कुशीनगर में आयोजित जनपदीय गणित टीएलएम प्रदर्शनी में विकासखंड सुकरौली ने प्रथम स्थान हासिल कर जनपद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में जिले के सभी 14 विकासखंडों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बरसैना ने गणित शिक्षण मॉडल से निर्णायकों को प्रभावित करते […]