कोंडागांव दौरे पर रहेंगे सीएम साय:अंतिम चरण में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Kondagoan visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital
November 23, 2026

ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
– फोटो : Amar Ujala Digital
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज 23 नवंबर को कोंडागांव और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जशपुर से दोपहर 12 बजे रायपुर आयेंगे। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे कोंडागांव जिले के धनोरा के लिए रवाना होंगे। यहां राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती कलार समाज महोत्सव में शिरकत करेंगे। दोपहर 3:35 बजे धनोरा से रायपुर पहुचेंगे। शाम 4:45 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय जाएंगे। मानव तस्करी और घरेलू हिंसा विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में भाग करेंगे। शाम 6 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष आज कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी आज पहली बार रायपुर पहुंचे। पदग्रहण करने के बाद पहली बार वो छत्तीसगढ़ पहुंचे। जोशी का रायपुर एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सोमवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल होंगे। साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। रावतपुरा विश्वविद्यालय में आयोजित युवा जोहार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पीसी आज
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता लेंगे।
दीपक बैज का बेमेतरा दौरा
पीसीसी चीफ दीपक बैज आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वह नगर पंचायत मारो में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रवास पर प्रवीण तोगड़िया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया 23 नवंबर से चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। 23 नवंबर को रायपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। बैठक में हिंदू हेल्पलाइन, हनुमान चालीसा केंद्र की समीक्षा करेंगे। दोपहर में एक प्रेस वार्ता लेंगे, फिर रायगढ़ जाएंगे। रायगढ़ और अंबिकापुर प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे। यहां से दिल्ली जायेंगे।
महादेव घाट में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी
महादेव घाट रायपुर में खारुन नदी तट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। तीन दिवसीय पुन्नी मेला को लेकर दुकानें सजने लगी हैं। इस बार पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगरेल बांध से पानी छोड़ा गया है। मेला स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए पांच पानी टैंकर भी उपलब्ध रहेगा। माना जाता है कि यहां 200 वर्षों से पुन्नी मेला लगते आ रहा है। इसमें रायपुर सहित आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
November 29, 2026
रायपुर विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने बहुचर्चित नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में नौ में से तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में शुभम सोनी, आर्यन ठाकरे और नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट शामिल हैं। वहीं साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने छह अन्य अभियुक्तों […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार छत्तीसगढ़ की तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के 1,501 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर तीन दिसंबर कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 थी। इच्छुक अभ्यर्थी 3 दिसंबर की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट […]
November 28, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : गांव में लगा बोर्ड विस्तार दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने बैलाडीला की पहाड़ियों पर स्थित डिपॉजिट-14 से एनएमडीसी का लौह अपशिष्ट बहकर आरक्षित वन क्षेत्र में फैलने पर महाप्रबंधक के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है। शुरुआती आकलन के आधार पर एनएमडीसी पर छह से सात करोड़ रुपये […]
