कोटपूतली-बहरोड़:थाने की ग्रिल तोड़कर तीन आरोपी फरार, लापरवाही पर 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो को लाइन हाजिर किया – Kotputli-behror: Three Accused Escape By Breaking Police Station Grille, 2 Cops Suspended; 2 Sent To Lines

पुलिस थाना बहरोड़
November 7, 2026

पुलिस थाना बहरोड़
बहरोड़ कोतवाली थाने के स्वागत कक्ष में बंद तीन आरोपियों के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार और थाने के एचएम हेड कांस्टेबल लखपत को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो अन्य एएसआई को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
ग्रिल तोड़कर फरार हुए आरोपी
पुलिस के अनुसार बाइक और सिलिंडर चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आशीष, अक्षय और अभिषेक नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को बहरोड़ कोतवाली थाने के स्वागत कक्ष में रखा गया था। इसी दौरान आरोपियों ने स्वागत कक्ष में लगी जंगले की ग्रिल तोड़ दी और पुलिस की निगरानी से निकलकर फरार हो गए। आरोपियों के थाने से भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर भेजी गईं।
ये भी पढ़ें: अलवर: CM भजनलाल शर्मा का रोड शो, कांग्रेस पर जमकर बरसे; बोले- जनता को बरगलाना बंद करे कांग्रेस
दो आरोपी पकड़े गए
पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए फरार हुए तीन आरोपियों में से दो को दोबारा पकड़ लिया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खींची ने बताया कि पुलिस हिरासत से आरोपियों के फरार होने के मामले में शुरुआती जांच के दौरान जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। इसी के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले की आंतरिक जांच अभी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही या भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।
November 13, 2026
अपराध विस्तार कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर स्थित एक होटल में खाना खाते समय दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कैरोड़ी […]
November 8, 2026
पुलिस थाना हरसौरा विस्तार बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में एक युवती की हत्या की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन जांच के दौरान हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पड़ताल में पता चला कि एक युवक ने शराब के […]
November 7, 2026
कोटपूतली। देश सेवा का जज्बा जब परिवार की परंपरा बन जाए तो उसकी मिसाल पीढ़ियों तक दी जाती है। कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम चुरी में ऐसी ही गौरवशाली तस्वीर देखने को मिली। गांव के सगे चाचा-भतीजे ने करीब 28 वर्ष पहले एक साथ भारतीय सेना की वर्दी पहनी थी और अब 31 अगस्त को दोनों […]
