कोटा:सोती महिला पर गर्म तेल और पानी उड़ेलकर की थी हत्या, छह महीने बाद 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार – Kota: Accused, Who Had A ₹25,000 Bounty On His Head News In Hindi

अपराध
November 9, 2026

अपराध
पुलिस ने महिला के चेहरे, हाथ, पेट और छाती पर गर्म तेल तथा पानी फेंककर हत्या करने के मामले में छह महीने से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 42 वर्षीय संजय उर्फ अन्नू मेघवाल है, जो अनंतपुरा थाना क्षेत्र में गोबरिया बावड़ी के समीप रह रहा था।
सोते समय वारदात और उपचार
पुलिस के अनुसार वारदात 8 मई की सुबह लगभग 4 बजे हुई। इससे पहले 7 मई की रात महिला अपने परिवार के साथ घर के भीतर सो रही थी और आरोपी भी घर के चौक में सोया हुआ था। सुबह करीब 4 बजे आरोपी ने रसोईघर में रखा गर्म तेल और पानी सोते समय महिला पर उड़ेल दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में अनंतपुरा थाने में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
हुलिया बदलकर मजदूरी और गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और पुलिस से बचने के लिए तालेड़ा तथा बूंदी सहित विभिन्न स्थानों पर हुलिया बदलकर मजदूरी करने लगा। पुलिस की कई टीमों ने उसकी तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लगभग एक महीने पहले आरोपी के कैथूनीपोल क्षेत्र में दिखने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे पता चला कि आरोपी वहां संचालित इंदिरा रसोई में कभी-कभी भोजन करने आता था। इसके आधार पर पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया।
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत विस्तार कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर […]
November 12, 2026
सर्राफा कारोबारी की हत्या विस्तार भारत विकास परिषद अस्पताल में गुरुवार को एक सर्राफा कारोबारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के ठीक बाहर घटी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मृतक कारोबारी की पहचान […]
