रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्या चलती गाड़ी के सनरूफ से सिर बाहर निकाल सकते हैं? जानें कब लगता है जुर्माना – Can You Put Your Head Out Of A Moving Car Sunroof? Traffic Rules And Fines
यूटिलिटी

क्या चलती गाड़ी के सनरूफ से सिर बाहर निकाल सकते हैं? जानें कब लगता है जुर्माना – Can You Put Your Head Out Of A Moving Car Sunroof? Traffic Rules And Fines

November 26, 2026


Moving Car Sunroof Traffic Rules: आज के समय में कई आधुनिक कारों में सनरूफ का फीचर आता है और सफर के दौरान लोग शौक या मस्ती में इससे सिर या शरीर बाहर निकाल लेते हैं। खासकर बच्चों को सनरूफ से बाहर झांकते हुए आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन यह आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।

अचानक ब्रेक लगने, किसी वाहन के नजदीक आने या ऊपर लटकती किसी चीज से टकराने पर गंभीर चोट लग सकती है। सनरूफ हवा और रोशनी के लिए होता है, न कि चलती गाड़ी में बाहर खड़े होने या झांकने के लिए। इसलिए सुरक्षा के नजरिए से चलती कार में सनरूफ से बाहर निकलने से बचना बेहद जरूरी है।

Can You Put Your Head Out of a Moving Car Sunroof? Traffic Rules and Fines

Car Sunroof
– फोटो : FREEPIK

क्या सनरूफ से बाहर निकलना गैरकानूनी है?

  • मोटर व्हीकल एक्ट में सीधे तौर पर ‘सनरूफ’ शब्द का जिक्र भले न हो, लेकिन यातायात नियमों के तहत खतरनाक ड्राइविंग और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े प्रावधान लागू होते हैं।
  • चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलने पर चालक की लापरवाही मानी जा सकती है, जिससे दूसरों और खुद की जान को खतरा पैदा होता है।
  • ध्यान रखें कि अगर गाड़ी कहीं खड़ी है तो सनरूफ से बाहर निकलकर फोटो खिंचवाना गैर कानूनी नहीं है।
Can You Put Your Head Out of a Moving Car Sunroof? Traffic Rules and Fines

car sunroof
– फोटो : Adobe Stock

कब और क्यों लगता है जुर्माना?

  • चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलने पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन या खतरनाक ड्राइविंग के तहत कार्रवाई हो सकती है।
  • मोटर वाहन कानून की धारा 184 मुख्य रूप से चालक के व्यवहार पर लागू होती है, न कि केवल यात्री के बाहर झांकने पर। कई शहरों में सीसीटीवी कैमरों और ई-चालान सिस्टम के माध्यम से भी ऐसे मामलों में चालान भेजा जाता है।
  • अलग-अलग राज्यों में इस गलती के लिए 1,000 से 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस (DL) 3 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।
Can You Put Your Head Out of a Moving Car Sunroof? Traffic Rules and Fines

जुर्माने के साथ और क्या खतरा है?

जुर्माने के साथ और क्या खतरा है?

  • जुर्माने या चालान के अलावा सबसे बड़ा नुकसान चोट लगने या हादसा होने का होता है।
  • तेज रफ्तार में अचानक गाड़ी रुक जाए या मोड़ आए, तो बाहर निकला हुआ हिस्सा गंभीर रूप से घायल हो सकता है।
  • बच्चों के मामले में यह खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि वे संतुलन आसानी से खो सकते हैं।
Can You Put Your Head Out of a Moving Car Sunroof? Traffic Rules and Fines

सुरक्षित सफर के लिए क्या करें?
– फोटो : Adobe Stock

सुरक्षित सफर के लिए क्या करें?

  • सफर के दौरान कार के सभी यात्री सीट बेल्ट पहनें और सनरूफ को बंद रखें।
  • बच्चों को सनरूफ से दूर बैठाएं और उन्हें इसके जोखिम के बारे में समझाएं।
  • थोड़ी सी सावधानी बरतकर आप चालान और बड़े हादसे दोनों से सुरक्षित रह सकते हैं।
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X