खिड़की से बाहर देखिए, नजर आएगा अद्भुद ‘बीवर मून’, जानिए क्यों खास है आज का चांद?
खिड़की से बाहर देखिए, दिखेगा अद्भुद ‘बीवर मून’, जानिए क्यों खास है ये चांद
Last Updated:
24 नवंबर को राज 8.24 मिनट पर सबसे चमकदार चांद नजर आने वाला है. नवंबर का पूर्ण चंद्रमा साल के सबसे छोटे पूर्ण चंद्रमा की तुलना में करीब 17% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखाई देगा. इस चांद को देखने के लिए दुनियाभर के लोग खास इंतजार और इंतजाम करते हैं. इस बार के बीवर मून की खास बात ये है कि ये ‘सुपरमून’ भी है.
जानिए क्यों खास है आज का चांद? (फोटो- रॉयटर्स)
अगर आप की भी खगोलीय घटनाओं में रुचि है तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. आज आसमान में बीवर मन नजर आने वाला है. 24 नवंबर को राज 8.24 मिनट पर सबसे चमकदार चांद नजर आने वाला है. इस चांद को देखने के लिए दुनियाभर के लोग खास इंतजार और इंतजाम करते हैं. इस बार के बीवर मून की खास बात ये है कि ये ‘सुपरमून’ भी है. असल में नवंबर महीने में दिखाई देने वाले पूर्ण चंद्रमा को कहा जाता है. बीवर मून भले ही हर साल की घटना हो, लेकिन इस साल इसका सुपरमून होना बेहद खास है.
नवंबर के महीने की पूर्णिमा के चांद को बीवर मून कहने के पीछे एक दिलचस्प इतिहास है. उत्तरी अमेरिका में पुराने समय में नवंबर के दौरान बीवर (ऊदबिलाव जैसा एक जलीय स्तनधारी जीव) सर्दियों के लिए अपने बांध और घर तैयार करते थे. इसी समय उनके शिकार के लिए जाल भी लगाए जाते थे. इसलिए नवंबर के पूर्ण चंद्रमा को Beaver Moon नाम दिया गया.
2026 में कब दिखाई देगा बीवर मून?
इस साल 24 नवंबर 2026 को बीवर मून दिखाई दे रहा है. इसकी खास बात यह है कि इस बार यह सुपरमून (Supermoon) भी है.
– तारीख: 24 नवंबर 2026
– पूर्णिमा का चरम समय: रात 8:23 बजे (IST)
म्यांमार में यूं नजर आया 24 नवंबर का चांद. (AP Photo/Thein Zaw)
CNN की रिपोर्ट के अनुसार इस महीने के शानदार सुपरमून को देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं है. हालांकि, दूरबीन या टेलीस्कोप की मदद से चंद्रमा की सतह को और करीब से देखा जा सकता है. इससे उसकी सतह पर मौजूद गड्ढे और बड़े-बड़े अंधेरे मैदान दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें लूनर सीज कहा जाता है. नासा के मुताबिक, ये मैदान लाखों साल पहले हुए ज्वालामुखी लावा के बहाव से बने थे. सुपरमून को अच्छी तरह देखने के लिए पेट्रो ऐसी अंधेरी जगह चुनने की सलाह देते हैं, जहां से आसमान साफ दिखाई देता हो. इसके लिए ऐसी जगह बेहतर है, जहां पेड़, ऊंची इमारतें या तेज रोशनी न हो और चंद्रमा को देखने में कोई रुकावट न आए.
सुपरमून होने का क्या मतलब है?
चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अंडाकार कक्षा में घूमता है. इसलिए कभी वह पृथ्वी के करीब और कभी दूर होता है. जब पूर्णिमा के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के अपेक्षाकृत करीब होता है, तो उसे सुपरमून कहा जाता है. इस दौरान चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा बड़ा और चमकीला दिखाई दे सकता है. 2026 का बीवर मून लगातार तीन सुपरमून की श्रृंखला का पहला चंद्रमा है. इसके बाद दिसंबर में कोल्ड मून और जनवरी 2027 में वुल्फ मून दिखाई देगा.
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी, बाल्टीमोर में पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान के प्रोफेसर और वाइस चेयर केविन लुईस ने कहा, ‘चंद्रमा की कक्षा थोड़ी अंडाकार होती है, यह पूरी तरह गोल नहीं है. इसलिए कभी-कभी चंद्रमा पृथ्वी के थोड़ा करीब आ जाता है. ऐसा होने पर वह आसमान में सामान्य से बड़ा दिखाई देता है.’ पेट्रो के मुताबिक, नवंबर का पूर्ण चंद्रमा साल के सबसे छोटे पूर्ण चंद्रमा की तुलना में करीब 17% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखाई देगा. उन्होंने कहा, ‘जो लोग नियमित रूप से पूर्णिमा के चंद्रमा को देखते हैं, वे इस अंतर को महसूस कर पाएंगे.’
सुपरमून लगातार कई महीनों तक दिखाई दे सकते हैं. इसकी वजह यह है कि चंद्रमा को पृथ्वी के सबसे करीब वाले बिंदु पर दोबारा पहुंचने में करीब 27.5 दिन लगते हैं, जबकि चंद्रमा की कलाओं का एक पूरा चक्र पूरा होने में लगभग 29.5 दिन लगते हैं. ये दोनों समय एक-दूसरे के काफी करीब हैं. इसी वजह से कई महीनों तक पूर्णिमा और चंद्रमा के पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचने का समय एक साथ पड़ सकता है.
