रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खुलासा:24 घंटे में पुलिस ने खोला हत्या का राज, किशोर के कत्ल में शामिल दो नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार – Police Achieve Breakthrough Within 24 Hours Seven Accused, Including Two Minors,
धार

खुलासा:24 घंटे में पुलिस ने खोला हत्या का राज, किशोर के कत्ल में शामिल दो नाबालिग सहित सात आरोपी गिरफ्तार – Police Achieve Breakthrough Within 24 Hours Seven Accused, Including Two Minors,

November 26, 2026


Police achieve breakthrough within 24 hours Seven accused, including two minors,

पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्तार

धार जिले के नालछा ब्लॉक के रातीतलाई गांव में तेजाजी महाराज के नाट्य मंचन के दौरान हुए विवाद में घायल 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- पुलिस जवान ने पत्नी से की जमकर मारपीट, दीवार पर दे मारा सिर; एमपीपीएससी की तैयारी करने से भी रोकता है

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर की रात नाट्य मंचन के दौरान राजा पिता अनिल सिंगर और उसके साथियों का किशन से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थरों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान किशन के सिर में गंभीर चोट आई। घायल किशन को पहले धामनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे धार जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन में एसडीओपी अर्चना रावत तथा नालछा थाना प्रभारी प्रहलाद डिंडोर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस ने राजा पिता अनिल सिंगर, रितेश पिता दिनेश, विजय पिता कमलेश, अनिल पिता मोहन, जीवन पिता दिनेश और दो नाबालिगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X