रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धार:लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों तक नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, विधायक ने किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन – Even A Month After The Inauguration, Narmada Water Has Not Reached 66 Villages
धार

धार:लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों तक नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, विधायक ने किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन – Even A Month After The Inauguration, Narmada Water Has Not Reached 66 Villages

November 25, 2026


Even a month after the inauguration, Narmada water has not reached 66 villages

कांग्रेस ने किया आंदोलन

विस्तार

नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-सरदारपुर माइक्रो सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सरदारपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महेशसिंह सोलंकी और नर्मदा घाटी विकास विभाग के कार्यपालन यंत्री आलोक चौबे को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

ये भी पढ़ें- ‘लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ’: भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना

इस दौरान विधायक ग्रेवाल ने कहा कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वपूर्ण परियोजना को वर्ष 2023 तक पूरा किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय से कई साल बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। 24 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदारपुर में परियोजना का लोकार्पण किया था। उस दौरान 66 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने और नर्मदा-माही नदियों के मिलन की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा पर भरोसा करते हुए किसानों ने हजारों हेक्टेयर भूमि पर फसलों की बुवाई कर दी, लेकिन लोकार्पण के एक माह बाद भी खेतों तक पानी नहीं पहुंचा है। माही नदी भी सूखी पड़ी है।

ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ छलावा किया है। जब परियोजना से पानी उपलब्ध ही नहीं कराना था तो लोकार्पण क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अधूरे वादे के लिए किसानों से माफी मांगनी चाहिए। परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद किसान सिंचाई के पानी के लिए परेशान हैं। विधायक ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि यदि चार दिन में 66 गांवों के किसानों को पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की मांग भी की जाएगी।

कांग्रेस ने किया आंदोलन

कांग्रेस ने किया आंदोलन

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X