रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुना:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाला गिरोह पकड़ा, झारखंड के 2 संदिग्ध दबोचे, 2.70 लाख की ठगी का खुलासा – Guna: Two Jharkhand Men Held In Rs 2.70 Lakh Online Fraud Cases Involving Hacked Mobile Phones
गुना

गुना:एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाला गिरोह पकड़ा, झारखंड के 2 संदिग्ध दबोचे, 2.70 लाख की ठगी का खुलासा – Guna: Two Jharkhand Men Held In Rs 2.70 Lakh Online Fraud Cases Involving Hacked Mobile Phones

November 25, 2026


Guna: Two Jharkhand Men Held in Rs 2.70 Lakh Online Fraud Cases Involving Hacked Mobile Phones

एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया

विस्तार

कैंट थाना पुलिस ने मोबाइल हैक कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झारखंड के दो लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से ठगी के 45 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि दूसरे आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों मामलों में कुल 2.70 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

एपीके फाइल भेजकर की ठगी

पहले मामले में लूसन का बगीचा निवासी उमेश राठौर ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर फोन हैक कर लिया और बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बासडीह निवासी 28 वर्षीय प्रवन कुमार पुत्र विनोद कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: शहडोल: ग्राहक की मदद के लिए दिए 90 हजार, साइबर शिकायत में फंस गया दुकानदार का बैंक खाता, एसपी से जांच की मांग

दो लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

दूसरे मामले में मातापुरा निवासी विक्रम राजौरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने साथ 2.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी थी। दोनों शिकायतों पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर झगराही निवासी 47 वर्षीय जगदीश पुत्र छत्तू राव को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X