गुना:सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पटवारी के परिजनों को 68 लाख मुआवजा, ब्याज सहित भुगतान का आदेश – Guna: Rs 68 Lakh Compensation Awarded To The Family Of A Patwari Who Died In A Road Accident

गुना जिला अदालत
November 3, 2026

गुना जिला अदालत
गुना जिला अदालत ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पटवारी के परिजनों को 68 लाख रुपये मुआवजा ब्याज सहित भुगतान करने का आदेश दिया है। इससे पूर्व ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक का वैध परमिट नहीं होने और उसके चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने का हवाला देकर बीमा क्लेम निरस्त कर दिया था। पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए अदालत का रुख किया था।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
यह मामला 20 अक्तूबर, 2024 का है। कुंभराज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऊपरी चक्क गांव के निवासी 55 वर्षीय कदम सिंह मीना पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वह बीनागंज मंडी से अपनी कृषि उपज बेचकर ट्रैक्टर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर को उनका चालक भारत सिंह मीना चला रहा था। जैसे ही उनका ट्रैक्टर नेशनल हाईवे-46 पर स्थित रामदेव होटल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में पटवारी कदम सिंह मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चालक घायल हो गया था।
क्लेम खारिज होने पर पहुंचे अदालत
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच आरंभ की थी। जांच पूरी होने के पश्चात पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक नवल सिंह बंजारा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके बाद मृतक पटवारी के परिजनों ने मुआवजे के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी में बीमा क्लेम प्रस्तुत किया था। जब बीमा कंपनी ने वैध दस्तावेज न होने का कारण बताकर क्लेम निरस्त कर दिया, तब परिजनों ने अधिवक्ता अतुल वाजपेयी के माध्यम से जिला अदालत में याचिका लगाई। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए इंश्योरेंस कंपनी को निर्देश दिया कि वह पीड़ित परिवार को ब्याज सहित 68 लाख रुपये की राशि का भुगतान करे।
November 12, 2026
arrest विस्तार धरनावदा थाना पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक के कैन में 62 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर बेचने की नीयत से जा रहा था। पुलिस की रुठियाई चौकी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी […]
November 11, 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति, 2028 के विधानसभा चुनाव, भाजपा की विचारधारा, किसानों की समस्याओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा […]
November 9, 2026
Crime demo विस्तार गुना जिले के ख्यावदा चौराहे पर दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक आईपीएस अधिकारी के पिता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में […]
