शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुरुग्राम:देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, पलटी टैक्सी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल – Three Vehicles Collided In Gurugram Late At Night
गुरुग्राम

गुरुग्राम:देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, पलटी टैक्सी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल – Three Vehicles Collided In Gurugram Late At Night

November 1, 2026


Three vehicles collided in Gurugram late at night

टक्कर के बाद पलटी कार

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। रैपिड मेट्रो के नीचे हुई इस टक्कर के बाद एक टैक्सी बीच सड़क पर पलट गई। टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह हादसा गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तेज रफ्तार के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रात करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। पुलिस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X