रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गैंगवार में चार हत्याएं:जॉर्जिया में बैठकर भाऊ गैंग को चला रहा बागपत का रवि राठी, ली हत्याकांड की जिम्मेदारी – Four Murders In A Gang War: Ravi Rathi From Baghpat, Operating The ‘bhau’ Gang From Georgia
शामली

November 27, 2026

Four murders in a gang war: Ravi Rathi from Baghpat, operating the 'Bhau' gang from Georgia

बागपत का रवि राठी।

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में गैंगवार में चार हत्याएं होने के बाद बागपत का गांगनौली गांव एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। गांगनौली का 50 हजार रुपये का इनामी रवि राठी जॉर्जिया में बैठकर हिमांशु भाऊ गैंग का संचालन कर रहा है। उसी के इशारे पर रोहतक में होटल पर चार युवकों की हत्या की गई।

रवि राठी पांच साल पहले गांगनौली के पप्पू हत्याकांड में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद से कभी तारीख पर नहीं गया। उसी मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X