शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर:दो दिन से बाथरूम में पड़ा था 70 वर्षीय महिला का शव; चेहरे, ठुड्डी और दाईं आंख के ऊपर चोट के निशान – 70 Year Old Woman Body Found In Bathroom After Two Days Injury Marks On Face Chin And Right Eye
गोरखपुर

November 10, 2026

70 Year Old Woman Body Found in Bathroom After Two Days Injury Marks on Face Chin and Right Eye

बाथरूम में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
– फोटो : संवाद

विस्तार

शाहपुर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित एक मकान के बाथरूम में 70 वर्षीय जमीला देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि शव करीब दो दिन से बाथरूम में पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने को मौत का कारण बताया गया है। चेहरे, ठुड्डी और दाईं आंख के ऊपर भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस हादसे और हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X