शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Chandigarh News:सेंट जॉन्स के छात्रों ने 41 सपोर्ट स्टाफ को किया सम्मानित – St. John
चंडीगढ़

Chandigarh News:सेंट जॉन्स के छात्रों ने 41 सपोर्ट स्टाफ को किया सम्मानित – St. John

November 10, 2026


चंडीगढ़। सेंट जॉन्स हाई स्कूल के गोल्डन और सिल्वर जुबली बैच के पूर्व छात्रों ने दीवाली के अवसर पर स्कूल के 41 सपोर्ट स्टाफ (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों) को सम्मानित किया। सजोबा के तत्वावधान में स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों को नकद सहायता, राशन और मिठाइयां भेंट की गईं। पूर्व छात्रों ने उनके लिए विशेष लंच का भी आयोजन किया, जिसमें सभी ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। सजोबा अध्यक्ष निखिल जसपाल ने कहा कि स्कूल की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में सपोर्ट स्टाफ की अहम भूमिका होती है। ये कर्मचारी पर्दे के पीछे रहकर लगातार सेवाएं देते हैं और स्कूल परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि दीवाली पर कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके प्रति आभार जताना और त्योहार की खुशियों में उन्हें सहभागी बनाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X