गोरखपुर:मातम में बदलीं शादी की खुशियां, सब्जी के खेत जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा मौत – Wedding Celebrations Turn To Mourning As Youth Is Killed By Unidentified Vehicle
November 21, 2026
रोते-बिलखते मृतक के बच्चे – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खोराबार थाना क्षेत्र के करमहिया में शनिवार सुबह सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह सब्जी के खेत की देखरेख करने जा रहा था। फोरलेन पार करते समय गोरखपुर से कुशीनगर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर में 25 नवंबर को छोटे भाई की शादी होनी है, जिसकी तैयारियों के बीच यह हादसा हो गया।
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का शनिवार को समापन हो गया। समारोह में पुरुष वर्ग में सरफराज और महिला वर्ग में अंकिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार मिश्र ने दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के शारीरिक […]
गोरखपुर। लैपटॉप पर काम करने वालों को अब कूलिंग पैड, स्पीकर और टेबल लैंप अलग-अलग रखने की जरूरत नहीं होगी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ए. सिवारमन ने बहुउपयोगी स्मार्ट लैपटॉप स्टैंड विकसित किया है। इस आविष्कार को भारतीय पेटेंट मिला है। इसमें […]