सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:जमानत पर बाहर आकर चेन लूट करने लगा बदमाश, मुठभेड़ के बाद साथी संग गिरफ्तार – Greater Noida Police Arrested Two Criminals Following An Encounter
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:जमानत पर बाहर आकर चेन लूट करने लगा बदमाश, मुठभेड़ के बाद साथी संग गिरफ्तार – Greater Noida Police Arrested Two Criminals Following An Encounter

November 16, 2026


Greater Noida police arrested two criminals following an encounter

पुलिस की गिरफ्त में बदमाश

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एक बदमाश जमानत पर जेल से बाहर आकर अपराध कर रहा था तो दूसरा पूर्व में मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा था। दोनों पर विभिन्न थानों में चोरी, लूट आदि के मुकदमें दर्ज हैं। 

बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ढकिया बाबा गोल चक्कर के पास चेंकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों की बाइक फिसल गई। गिरने के बाद दोनों ने पुलिस ने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 

बदमाशों की पहचान दीपू उर्फ पप्पू निवासी बडेसरा पाली अलीगढ़ और मोनू निवासी घटकना मौदहा हमीरपुर के रूप में हुई है। इस समय दीपू ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव और मोनू भंगेल में रह रहा था। दोनों के पास से चोरी की एक बाइक और अवैध हथियार बरामद किए हैं। 

पुलिस ने बताया कि दोनों चेन स्नेचर हैं। मोनू चेन स्नेचिंग में जेल जा चुका है। इस समय जमानत पर जेल से बाहर चल रहा था। वहीं जून माह में मुठभेड़ के दौरान दीपू  फरार हो गया था। तब उसका साथ राजेंद्र उर्फ लल्लू लूट की चेन के साथ गिरफ्तार हुआ था। उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित था। दीपू पर 8 मुकदमें और मोनू पर 19 मुकदमें दर्ज हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X