Noida News:रास्ते में रोककर युवक से मारपीट का आरोप – Dfgs
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में एक युवक ने दो युवकों पर मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लड़पुरा निवासी पीड़ित कृष्णा उर्फ लल्लू का आरोप है कि 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे वो गांव के गेट से घर जा रहा था। तभी रास्ते में अंशुल और हिमांशु ने उसे रोकर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
