रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्लोबल पीस ऑनर्स:हमले के बाद पहली बार नजर आए टाइगर, अक्षय ने किए स्टंट, देखें कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ? – Akshay Kumar And Tiger Shroff Perform Shah Rukh Khan On Terrorism Know What Happen In Global Peace Honours
बॉलीवुड

ग्लोबल पीस ऑनर्स:हमले के बाद पहली बार नजर आए टाइगर, अक्षय ने किए स्टंट, देखें कार्यक्रम में क्या-क्या हुआ? – Akshay Kumar And Tiger Shroff Perform Shah Rukh Khan On Terrorism Know What Happen In Global Peace Honours

November 22, 2026


akshay kumar and tiger shroff perform shah rukh khan on terrorism know what happen in Global Peace Honours

ग्लोबल पीस ऑनर्स

विस्तार

21 नवंबर को मुंबई में ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। यहां अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने शानदार परफॉर्मेंस दी। शाहरुख खान ने आतंकवाद पर एक जबरदस्त स्पीच दी। इसके अलावा रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी और उनके सामाजिक कामों के बारे में बात की। 


अक्षय कुमार ने किया परफॉर्म

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आग के साथ स्टंट करके सबका ध्यान खींचा।  इस कार्यक्रम में अभिनेता को दर्शकों के सामने आग के साथ स्टंट किए। उन्होंने तलवार से भी करतब दिखाए। अक्षय काले रंग की पोशाक और क्रॉस-बॉडी स्ट्रैप पहने नजर आए हैं। उन्होंने अपने लुक को एक चमकीले नारंगी हेडस्कार्फ के साथ पूरा किया। मंच को गहरे लाल रंग के कपड़े से सजाया गया था और आग की लपटों व शानदार लाइटिंग ने इस परफॉरमेंस में चार चांद लगा दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X