शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंदौली:सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, मामा-भांजे की मौत; निजी अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर हुए थे – Chandauli Scooter Collided Tractor Parked Roadside Resulting Deaths Man Nephew Referred Trauma Center
चंदौली

चंदौली:सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, मामा-भांजे की मौत; निजी अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर हुए थे – Chandauli Scooter Collided Tractor Parked Roadside Resulting Deaths Man Nephew Referred Trauma Center

November 7, 2026


Chandauli scooter collided tractor parked roadside resulting deaths man nephew referred trauma center

इसी ट्रैक्टर से टकराई थी स्कूटी।
– फोटो : संवाद

विस्तार

मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव स्थित घंटावीर बाबा मंदिर के पास शनिवार भोर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से स्कूटी टकराने से मामा-भांजे की मौत हो गई। दोनों पड़ाव चौराहे से मुगलसराय की तरफ जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान उस्मान (32) पुत्र इस्लाम निवासी दुल्हीपुर, मुगलसराय और उनके मामा जुबैर (47) निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे पुलिस की पीआरबी टीम को जलीलपुर गांव के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे बिजली के सजावटी खंभे लगाने के काम में लगा एक ट्रैक्टर खड़ा मिला। इसी दौरान पड़ाव की तरफ से आ रही स्कूटी पीछे से ट्रैक्टर में जा भिड़ी थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X