रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:आईटीआई प्रशिक्षु लक्ष्मी राणा को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित, देश में हासिल की 26वीं रैंक – Iti Trainee Lakshmi Rana Honored By The Prime Minister; Secured 26th Rank In The Country
चंपावत

चंपावत:आईटीआई प्रशिक्षु लक्ष्मी राणा को प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित, देश में हासिल की 26वीं रैंक – Iti Trainee Lakshmi Rana Honored By The Prime Minister; Secured 26th Rank In The Country

November 29, 2026


ITI trainee Lakshmi Rana honored by the Prime Minister; secured 26th rank in the country

लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तराखंड के मेधावी प्रशिक्षु लक्ष्मी राणा।
– फोटो : संवाद

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की मेधावी प्रशिक्षु लक्ष्मी राणा ने अपनी प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। एक वर्षीय फैशन डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में उन्होंने प्रदेश में पहला और देश में 26वां स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर 21 नवंबर को लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया।

आईटीआई के फोरमैन गिरीश जोशी ने बताया कि लक्ष्मी राणा की इस उपलब्धि से संस्थान का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी मेहनत, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

लक्ष्मी की उपलब्धि पर उप निदेशक स्मिता अग्रवाल, संस्थान के प्रधानाचार्य लोकेश चंद्र भट्ट, अनुदेशक सुनील कुमार और संस्थान परिवार ने खुशी जताई। उन्होंने प्रशिक्षु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X