शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप घायल, उपजिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर – Worker Critically Injured After Falling From The Second Floor Of A Building Under Construction
चंपावत

चंपावत:निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप घायल, उपजिला चिकित्सालय से हायर सेंटर रेफर – Worker Critically Injured After Falling From The Second Floor Of A Building Under Construction

November 3, 2026


Worker critically injured after falling from the second floor of a building under construction

अस्पताल में भर्ती मरीज।
– फोटो : संवाद

विस्तार

चंपावत जिले के लोहाघाट के ठाड़ाडुंगा क्षेत्र में रविवार सुबह निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सिंगदा निवासी लक्ष्मण सिंह सामंत (पुत्र राजेंद्र सिंह सामंत) रविवार सुबह करीब 10 बजे निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल पर ईंट पहुंचा रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे में उसके चेहरे और हाथों में गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक डॉ. करन बिष्ट ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन और बेहतर उपचार के लिए उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। लक्ष्मण मजदूरी और बागवानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X