शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्रकूट:मानिकपुर सीएचसी में हंगामा, 51 संविदा कर्मियों का मानदेय कटने पर ओपीडी ठप, इलाज को भटके मरीज – Chitrakoot Uproar At Manikpur Chc Opd Services Come To Halt After Honorarium Of 51 Contractual Workers Is Cut
चित्रकूट

October 31, 2026

Chitrakoot Uproar at Manikpur CHC OPD services come to halt after honorarium of 51 contractual workers is cut

हड़ताल पर बैठे संविदाकर्मी
– फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के मानिकपुर सीएचसी में तानाशाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। 51 संविदा कर्मियों का मानदेय काटने से खफा कर्मचारियों ने हड़ताल कर ओपीडी में ताला लगा दिया। अस्पताल में इलाज के लिए आई महिलाएं बेंच पर बैठी इंतजार करती रहीं। एक महिला की हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे ई-रिक्शा में बैठाकर प्राइवेट अस्पताल ले गए।

एएनएम सुमन सिंह, अंजू देवी, आरती गुप्ता और लक्ष्मी ने बताया कि सीएचसी में 51 संविदा कर्मी हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी मनोज सोनकर ने बिना नोटिस, बिना कारण सभी का अक्टूबर माह का मानदेय काटने की रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी। जब हम पूछने गए, तो गाली देकर भगा दिया। कर्मचारियों ने बताया कि इसके पीछे बीपीएम का हाथ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X