शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चित्रकूट में दीपावली महोत्सव की धूम:रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दीपदान के बाद कामतानाथ की परिक्रमा – Diwali Festivities In Chitrakoot Crowds Of Devotees Gather At Ramghat Parikrama Of Kamtanath Follows Deepdaan
चित्रकूट

November 8, 2026

Diwali festivities in Chitrakoot Crowds of devotees gather at Ramghat parikrama of Kamtanath follows deepdaan

रामघाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
– फोटो : Amar ujala

विस्तार

दीपावली महोत्सव पर चित्रकूट के पावन रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदाकिनी नदी के तट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र मंदाकिनी में स्नान किया और इसके बाद दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। रामघाट पर दीपदान का नजारा बेहद मनमोहक रहा।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ मंदाकिनी में आटे के दीपक प्रवाहित किए। दीपों की रोशनी से पूरा रामघाट जगमगा उठा। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान कामतानाथ और मंदाकिनी माता की पूजा-अर्चना भी की। स्नान और दीपदान के बाद श्रद्धालुओं का काफिला परिक्रमा मार्ग की ओर बढ़ गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X