चोर से भिड़ने पर चली गई जान:भागते समय पकड़े जाने पर लुटेरे ने महिला का दबाया गला, घर के बाहर शव छोड़कर भागा – Ramvati Was Strangled To Death After She Resisted A Theft

मृतक की फाइल फोटो
November 9, 2026

मृतक की फाइल फोटो
बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में पांच दिन पहले हुई रामवती (56) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपी श्याम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी करने घर में घुस थे, जिसके बाद भागते वक्त महिला ने पकड़ लिया। चोरी का विरोध करने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी के पास से पुलिस ने 96 हजार रुपये नकदी और चांदी की पायल बरामद की।
सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि बहलोलपुर गांव निवासी अशोक ने पांच नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें अशोक कहना था कि वह और उनकी मां रामवती (56) अकेले घर में रहते थे। चार नवंबर को अशोक और पड़ोस में रहने वाले उनके बड़े भाई राजुल मजदूरी के लिए गए थे। दोपहर के वक्त भाभी ने सूचना दी कि मां रामवती घर के बाहर मृत अवस्था में पड़ी हैं।
सूचना पर वह और भाई मौके पर पहुंचे और मां को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में उनकी मौत प्राकृतिक लग रही थी, लेकिन पांच नवंबर को अंतिम संस्कार के दौरान महिलाओं ने मां के शरीर पर चोट के निशान देखे। इस पर उन्होंने हत्या का शक जताया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को गांव निवासी श्याम के खिलाफ हत्या व चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ने बहलोलपुर गांव के पास से आरेपी श्याम को गिरफ्तार किया, जिसके पास से चोरी किए गए 96 हजार रुपये नकदी व चांदी की एक जोड़ी पायल बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
November 13, 2026
खुर्जा के खबरा गांव निवासी रोइंग खिलाड़ी व ओलंपियन अरविंद सिंह को शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। दस साल से रोइंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे अरविंद सिंह खेल जगत का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर काफी खुश हुए। उनको सम्मानित होता देख खुशी से उनके भाई […]
November 13, 2026
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिलखनवाली स्थित सहपानी रोड पर चामुंडा मैया मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। क्षेत्र में डेढ़ माह के भीतर मंदिर में चोरी की यह दूसरी वारदात है। वहीं, सोमवार रात सिरौंधन के प्राचीन शिव मंदिर से भी लाखों […]
November 13, 2026
बुलंदशहर। जिले में जनगणना की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। यह प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी। जिला प्रशासन जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर रहा है। स्वगणना के […]
