शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भदोही:रेलवे स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 5.50 लाख का माल बरामद – Bhadohi 58-year-old Man Arrested At Railway Station With Stolen Goods Items Worth Rs 5.50 Lakh Recovered
भदोही

भदोही:रेलवे स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार, 5.50 लाख का माल बरामद – Bhadohi 58-year-old Man Arrested At Railway Station With Stolen Goods Items Worth Rs 5.50 Lakh Recovered

November 9, 2026


Bhadohi 58-year-old man arrested at railway station with stolen goods items worth Rs 5.50 lakh recovered

रेलवे स्टेशन पर चोरी
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग के दौरान जीआरपी ने चोरी के सामान के साथ 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक बैग में पायल, बिछिया, पीली धातु का गोल बट, साड़ियां, बच्चों के कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद सामान की अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये बताई है। आरोपी की पहचान सुरियावां थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी विनेश कान्त दुबे के रूप में हुई है।

प्लेटफॉर्म पर चेकिंग के दौरान पकड़ा

पुलिस के अनुसार, आठ नवंबर को जीआरपी की टीम भदोही रेलवे स्टेशन पर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद लाल रंग के बैग से चोरी का सामान बरामद हुआ।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X