छठ पर बुझ गया चिराग:पटना एक्सप्रेस में चार वर्षीय मासूम की मौत, जीआरपी ने गांव भिजवाया शव – Patna Express Four Year Old Child Dies During Journey Chhath Festival

पटना एक्सप्रेस में हादसा
November 16, 2026

पटना एक्सप्रेस में हादसा
सिकंदराबाद से दानापुर जा रही पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे चार वर्ष के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के धनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हथनी निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र राम के पुत्र सनी कुमार (4) के रूप में हुई। सत्येंद्र सिकंदराबाद में मिस्त्री का काम करते हैं। वह छठ पूजा के अवसर पर अपने गांव लौटने के लिए पत्नी, चार वर्षीय बेटे सनी और छोटे बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन का टिकट न मिलने के कारण पूरा परिवार पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहा था। बालक सनी पिछले तीन-चार दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में रफ्तार ने ली जान: कार ने सगे भाई-बहन को रौंदा, आरोपी स्टेशन मास्टर गिरफ्तार
यात्रा के दौरान बिगड़ी स्थिति
ट्रेन जब चंद्रपुर के पास पहुंची, तभी सनी की तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई। बालक की गंभीर अवस्था देखकर आसपास मौजूद सहयात्रियों ने तुरंत रेल मदद पर कॉल करके सहायता मांगी। सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ कर्मचारियों ने मामले को अटेंड किया और जीआरपी नियंत्रण कक्ष भोपाल को भी सूचित किया। ट्रेन के बैतूल स्टेशन पहुंचते ही पुलिस की टीम ने बालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जीआरपी कर्मियों ने की सहायता
अस्पताल में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए जीआरपी कर्मियों ने मानवीय पहल की। पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर शव को बिहार स्थित उनके गांव पहुंचाने में मदद की। छठ पूजा के लिए घर लौट रहे परिवार की खुशियां इस घटना से मातम में बदल गईं। मासूम सनी की मौत से उसके माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
November 13, 2026
अपराध विस्तार बैतूल में 7 जुलाई को हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात का हिसाब आखिरकार पूरा हो गया है। इस मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन चन्द्रसूर्या के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस पूरे हत्याकांड […]
November 12, 2026
सांकेतिक विस्तार बैतूल जिले स्थित चिचोली नगर के वार्ड नंबर पांच में बने कचरा डंप ग्राउंड में देररात भीषण आग लग गई। इस आग के कारण लगभग एक किलोमीटर के दायरे में जहरीले धुएं का गुबार फैल गया। धुआं तेजी से रिहाइशी इलाकों में लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों […]
November 10, 2026
बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर शाहपुर थाना क्षेत्र में सामने आई है।नर्मदापुरम-बैतूल बॉर्डर पर हाईवे किनारे स्थित एक होटल में आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।
