शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छतरपुर:वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक को दांत से काटने वाला आरोपी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप – Chhatarpur: Constable Bitten During Arrest Attempt, Accused Tests Hiv-positive; Cop Sent To Sagar
छतरपुर

छतरपुर:वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक को दांत से काटने वाला आरोपी एचआईवी संक्रमित, मचा हड़कंप – Chhatarpur: Constable Bitten During Arrest Attempt, Accused Tests Hiv-positive; Cop Sent To Sagar

October 30, 2026


Chhatarpur: Constable Bitten During Arrest Attempt, Accused Tests HIV-Positive; Cop Sent to Sagar

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छतरपुर

विस्तार

जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद हो गया। गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में आरोपी ने एक आरक्षक को दांतों से काट लिया। घटना के बाद आरोपी के ब्लड सैंपल की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद एहतियातन घायल आरक्षक को उपचार के लिए सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मुताबिक बक्सवाहा पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे अपराध में भी वांछित स्थायी वारंटी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया और आरक्षक को काट लिया। घटना के बाद आरक्षक का उपचार शुरू कराया गया। आरोपी के रक्त नमूने की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद आरक्षक को चिकित्सकीय निगरानी और उपचार के लिए सागर भेजा गया।

ये भी पढ़ें: सीहोर: कोसमी में आर-पार की जंग! पांच दिन के धरने के बाद अब भोपाल कूच करेंगे आदिवासी, सीएम हाउस पर दस्तक

एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि पुलिस को अलग-अलग समय पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्रवाई करनी पड़ती है। ऐसे मामलों में आमजन का सहयोग जरूरी है, ताकि समाज में सुरक्षित वातावरण बनाए रखा जा सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X