शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छतरपुर:8 माह के बेटे की बीमारी से परेशान थी मां, ससुर की गोद में देकर हुई बेहोश, मानसिक तनाव के चलते मौत – Chhatarpur: Mother Dies After Handing Baby To Father-in-law; Family Cites Stress Over Son’s Illness
छतरपुर

छतरपुर:8 माह के बेटे की बीमारी से परेशान थी मां, ससुर की गोद में देकर हुई बेहोश, मानसिक तनाव के चलते मौत – Chhatarpur: Mother Dies After Handing Baby To Father-in-law; Family Cites Stress Over Son’s Illness

October 31, 2026


Chhatarpur: Mother Dies After Handing Baby to Father-in-Law; Family Cites Stress Over Son’s Illness

घर के बाहर मौजूद परिजन

विस्तार

जिले की चंद्रनगर चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह 22 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला ने सुबह अपने 8 माह के मासूम बच्चे को ससुर की गोद में दिया और कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार मृतका मान्या गुप्ता पति शिवम गुप्ता की तबीयत शनिवार सुबह 6 बजे अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक मान्या का 8 माह का बेटा सुनने में असमर्थ है। बच्चे का उपचार ग्वालियर में चल रहा था लेकिन इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। इस बात को लेकर मान्या काफी परेशान और मानसिक तनाव में रहती थी।

ये भी पढ़ें: एमपी: धार में दुकान हटाने को लेकर विवाद, चाचा ने कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या की; पुलिस जांच में जुटी

मृतका के परिजन अरुण खेरा के मुताबिक बच्चे की स्थिति को लेकर मान्या को लगातार दुख और सदमा रहता था। परिवार को आशंका है कि इसी मानसिक तनाव के बीच उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। वहीं स्थानीय डॉक्टरों ने भी प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका बताई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X