रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी – Chhattisgarh: Drug Dealer Extorted Rs 15 Crore, Threatened By Lawrence Bishnoi Gang
दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़:दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपये की फिरौती, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी – Chhattisgarh: Drug Dealer Extorted Rs 15 Crore, Threatened By Lawrence Bishnoi Gang

November 21, 2026


Chhattisgarh: Drug dealer extorted Rs 15 crore, threatened by Lawrence Bishnoi gang

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी

विस्तार

दुर्ग जिले में दवा कारोबारी शशांक चोपड़ा से 15 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताते हुए धमकी दी कि रकम न मिलने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या कर दी जाएगी। इस धमकी के तुरंत बाद पीड़ित कारोबारी ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

कारोबारी की शिकायत मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कारोबारी के घर के बाहर तीन दिन से पुलिस टीम तैनात की गई है। पुलिस की विशेष टीम फोन करने वाले का मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सूक्ष्म जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की सीधी संलिप्तता से इन्कार किया है। जांच अधिकारी इस पहलू की पड़ताल कर रहे हैं कि कॉल करने वाले का गिरोह से वास्तव में कोई संबंध है या उसने केवल खौफ पैदा करने के लिए नाम का इस्तेमाल किया है।

शशांक चोपड़ा की फर्म मेडिकल उपकरण, जांच में उपयोग होने वाली सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सामान की आपूर्ति करती है। उनका नाम राज्य में मेडिकल उपकरण तथा री-एजेंट की खरीदी से जुड़े कथित घोटाले में भी सामने आया था। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने जनवरी, 2025 में केस दर्ज किया था। इसके बाद वित्तीय लेन-देन की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने भी मामले की पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच एजेंसियों ने सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने तथा खरीदी में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। इस मामले में शशांक चोपड़ा को गिरफ्तार भी किया गया था, जिसके बाद उन्हें विभिन्न मामलों में अदालत से जमानत मिल गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X