रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की पिटाई:माता-पिता की माैत के बाद रह रही थी अकेली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – Young Woman Beaten For Resisting Molestation In Jalandhar
जालंधर

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती की पिटाई:माता-पिता की माैत के बाद रह रही थी अकेली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने – Young Woman Beaten For Resisting Molestation In Jalandhar

November 28, 2026


Young woman beaten for resisting molestation in Jalandhar

सीसीटीवी में कैद आरोपी
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के रामा मंडी थाना क्षेत्र के दकोहा इलाके में शुक्रवार शाम एक युवती के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता पक्ष के अनुसार, पीड़िता डिप्रेशन की मरीज है और उसके माता-पिता की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसे लगातार परेशान और छेड़छाड़ कर रहे थे। 

आरोपों के मुताबिक, जब युवती ने इसका विरोध किया तो वरुण नामक युवक के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर और गली में उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में वरुण अपने पिता नरेश कुमार के साथ युवती से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। मामले में दकोहा-नंगलशामा पुलिस चौकी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि चौकी इंचार्ज ने कथित राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई करने से मना कर दिया। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। शिकायतकर्ता पक्ष ने जालंधर पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने का दावा किया है। अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है। थाना रामामंडी प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X