रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालंधर में बेटे के सामने पिता की हत्या:चाकू से ताबड़तोड़ वार, मदद के लिए चिल्लाता रहा युवक; कोई नहीं आया आगे – Man Murdered In Front Of His Son In Jalandhar Stabbed Repeatedly With Knife
जालंधर

जालंधर में बेटे के सामने पिता की हत्या:चाकू से ताबड़तोड़ वार, मदद के लिए चिल्लाता रहा युवक; कोई नहीं आया आगे – Man Murdered In Front Of His Son In Jalandhar Stabbed Repeatedly With Knife

November 28, 2026


Man murdered in front of his son in Jalandhar Stabbed repeatedly with knife

जालंधर में हत्या
– फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के बूटा मंडी इलाके में चाकुओं से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे रोहनप्रीत के मुताबिक, शुक्रवार रात वह अपने पिता सतपाल के साथ एक्टिवा पर घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वे यू-टर्न लेने लगे तो कथित तौर पर अजय ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। रोहनप्रीत ने बताया कि उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। 

हमलावरों ने उसके पिता की गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए, जिसके चलते सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अनुसार, सतपाल की आरोपी अजय के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। परिजनों ने हमलावरों की पहचान अजय क्लेर और अमरजीत क्लेर के रूप में बताई है। 

बताया जा रहा है कि अजय बूटा मंडी में वेल्डिंग का काम करता है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अजय नशे का आदी है और पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। उनका दावा है कि पहले हुई घटनाओं के बावजूद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई। 

इस वारदात के दौरान एक अन्य व्यक्ति के साढू के बेटे पर भी किसी नुकीली चीज से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिटी स्कैन के बाद उसकी सांस की नली को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X