Happy Chhoti Diwali 2026 Wishes: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस साल छोटी दिवाली 7 नवंबर 2026, शनिवार को मनाई जा रही है। इसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यमदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही, उनके नामों का स्मरण करते हुए दीपक जलाए जाते हैं। छोटी दिवाली के साथ ही चारों ओर दीपावली के उत्सव की रौनक दिखाई देने लगती है। पंचांग के अनुसार, इस साल छोटी दिवाली पर शुक्रादित्य सहित कई खास संयोग बन रहे हैं। ऐसे में पूजा-पाठ के अलावा आप भी इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को खास संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए छोटी दिवाली की बधाई दे सकते हैं।
छोटी दिवाली 2026:प्यार भरे संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और अपनापन – Happy Chhoti Diwali 2026 Wishes Quotes Status In Hindi Know Narak Chaturdashi Shubhkamnaye
प्रसन्न होकर धन देंगी
सब इच्छाएं पूरी कर देंगी
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं।।
जैसे कृष्ण भगवान ने नरकासुर का नाश किया
वैसे ही भगवान आपके जीवन से दुखों का नाश करे
नरक चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दीपक के प्रकाश की तरह ही
आपके जीवन में चारो ओर रोशनी हो
बस यही कामना है हमारी
इस छोटी दिवाली पर
छोटी दिवाली की हार्दिक बधाई
चौदह दिए चतुर्थी के,
छोटी दिवाली पर जगमगाना।
पटाखें और फुलझड़ियां,
नरक चतुर्दशी पर जलाना।




