शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ind Vs Nz Live Score:भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, आठ बजे होगा टॉस, साढ़े आठ बजे शुरू होगा मुकाबला – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 2nd Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi
क्रिकेट

Ind Vs Nz Live Score:भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, आठ बजे होगा टॉस, साढ़े आठ बजे शुरू होगा मुकाबला – Ind Vs Nz Odi Live Score: India Vs New Zealand Today 2nd Odi Match Scorecard Result Updates In Hindi

November 7, 2026


07:53 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पिच में नमी

शुभमन गिल का पिच पर हाथ रगड़ते हुए एक वीडियो सामने आया। जिन हिस्सों पर गिल ने हाथ रगड़ा, वहां एक खास पैटर्न दिखाई देने लगा। इससे पिच पर मौजूद नमी का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, पिच की सतह पर इतनी नमी थी कि गिल को अपने हाथों पर लगी नमी हटाने के लिए भी उन्हें रगड़ना पड़ा। पहले बैटिंग करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

07:51 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: आठ बजे टॉस

निरीक्षण के बाद अच्छी खबर सामने आई है। अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:00 बजे) टॉस होगा। मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे) शुरू होगा। हालांकि, बारिश के कारण कुछ ओवरों का खेल कम होगा या नहीं, इसकी जानकारी जल्द मिल सकती है।

07:43 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: कवर्स हटाए गए

मैदान से एक और अच्छी खबर सामने आई है। निरीक्षण का इंतजार जारी है। मैदान के किनारे लगे सभी कवर्स हटा दिए गए हैं और अब सिर्फ पिच पर जूट का कवर बचा है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने वार्म-अप भी शुरू कर दिया है। अब पिच से जूट का कवर भी हटा दिया गया है और आज पहली बार पिच देखने को मिली है।

07:34 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: थोड़ी देर में निरीक्षण करेंगे अंपायर

मैदान पर मौजूद अंपायरों ने बाहर आकर ग्राउंड स्टाफ के साथ संक्षिप्त बातचीत की। अब स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे) मैदान का एक बार फिर निरीक्षण किया जाएगा। सुपर सॉपर मशीन से मैदान को सुखाने का काम जारी है। ग्राउंड स्टाफ ने भी पानी हटाने का काम शुरू कर दिया है। कोशिश है कि जल्द से जल्द मैदान खेलने लायक हो जाए और टॉस कराया जा सके।

06:57 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: बारिश रुकी, पर टॉस में देरी

वेलिंग्टन में पिछले काफी समय से बारिश हो रही थी, जिसके कारण टॉस में देरी हुई। टॉस आधिकारिक तौर पर टाल दिया गया है। थोड़ी देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। फिलहाल बारिश रुक गई है और धूप निकल आई है। चौथे अंपायर ने भी अपना छाता बंद कर दिया है। अब हालात बेहतर नजर आ रहे हैं।

06:55 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: वेलिंग्टन में बारिश ने बढ़ाईं मुश्किलें

वेलिंग्टन में पिछले काफी देर से बारिश हो रही थी। मैदान पर कवर्स लगे हुए थे और सुपर सॉपर मशीन बाउंड्री के आसपास पानी सुखाने में जुटी थी। ग्राउंड स्टाफ के कुछ सदस्य कवर्स पर जमा अतिरिक्त पानी हटा रहे थे।

12:40 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरा चार दिवसीय मुकाबला खेलने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में आकिब नबी की जगह मौका मिल सकता है।

12:40 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: टीम न्यूज न्यूजीलैंड

डेवोन कॉनवे पहले वनडे से पहले अभ्यास के दौरान मैट हेनरी से टकरा गए थे। इसके बाद उन्हें कन्कशन (सिर में चोट) के कारण पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज निक केली को टीम में शामिल किया गया है। केली को पहले चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था। ऑकलैंड में कॉनवे की गैरमौजूदगी में पारी का आगाज करने वाले टिम सीफर्ट एक बार फिर विल यंग के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, कन्कशन से उबर चुके मैट हेनरी की भी टीम में वापसी होने की संभावना है।

12:36 AM, 07-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, आठ बजे होगा टॉस, साढ़े आठ बजे शुरू होगा मुकाबला

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे वेलिंगटन में खेला जाएगा। भारत पहला वनडे जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X