रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जलालाबाद में मुठभेड़:रुकने को कहा तो बदमाश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल; दो पिस्टल बरामद – Encounter In Jalalabad; Criminal Shot In The Leg, Two Pistols Recovered
अमृतसर

जलालाबाद में मुठभेड़:रुकने को कहा तो बदमाश ने चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में घायल; दो पिस्टल बरामद – Encounter In Jalalabad; Criminal Shot In The Leg, Two Pistols Recovered

November 28, 2026


Encounter in Jalalabad; criminal shot in the leg, two pistols recovered

जलालाबाद में मुठभेड़
– फोटो : संवाद

विस्तार

जलालाबाद में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने काबू कर उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की हैं।

घायल बदमाश की पहचान दरोगा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि थाना सिटी पुलिस को मनप्रीत सिंह के इलाके में घूमने की सूचना मिली थी। थाना सिटी प्रभारी मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्रीम विला पैलेस के पास नाकाबंदी की।

पुलिस ने बाइक पर आ रहे मनप्रीत सिंह को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह के कब्जे से एक ग्लॉक और एक स्टार-30 पिस्टल बरामद की है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X