रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खन्ना में भाजपा नेता से लूट:कार के आगे कीलें फेंककर टायर पंक्चर किया, गन प्वाइंट पर सोना-नकदी ले गए – Robbery In Khanna Nails Thrown In Front Of Car To Puncture Tire Gold And Cash Taken At Gunpoint
लुधियाना

खन्ना में भाजपा नेता से लूट:कार के आगे कीलें फेंककर टायर पंक्चर किया, गन प्वाइंट पर सोना-नकदी ले गए – Robbery In Khanna Nails Thrown In Front Of Car To Puncture Tire Gold And Cash Taken At Gunpoint

November 28, 2026


Robbery in Khanna Nails thrown in front of car to puncture tire gold and cash taken at gunpoint

खन्ना में भाजपा नेता से लूट
– फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में शादी से लौट रहे खन्ना के भाजपा प्रधान अनूप शर्मा और उनके साथी के साथ लुधियाना में लूट हो गई।

पांच बाइक पर सवार 10 लुटेरों ने ओसवाल अस्पताल के सामने उनकी कार के आगे कीलें फेंककर टायर को पंक्चर कर दिया। जैसे ही अनूप शर्मा अपने साथी राज कुमार के साथ कार से बाहर निकले तो लुटेरों ने गन प्वाइंट पर दोनों से 15 से 20 हजार कैश, सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। 

प्रधान अनूप शर्मा ने बताया कि वह अपने साथी के साथ अमृतसर में शादी समारोह से लौट रहे थे। ओसवाल अस्पताल के पास उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। वह जैसे ही कार को साइड पर लगा नीचे उतरे तो बाइक सवार लुटेरों ने उनको घेर लिया और गन प्वाइंट पर लूट की वारदात कर फरार हो गए।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X