जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा :28 को नौ केंद्रों पर 6111 परीक्षार्थी होंगे शामिल – Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Exam: 6111 Candidates Will Take Part At Nine Centers On The 28th
पीडीडीयू नगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के नौ ब्लॉकों में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 6111 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
प्रधानाचार्य संजय मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए बरहनी ब्लॉक में नेशनल इंटर कॉलेज, सैयदराजा
उन्होंने बताया कि सकलडीहा ब्लॉक में सबसे अधिक 927 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं, धानापुर में 924, चहनिया में 831, चंदौली में 780, नियामताबाद में 646, बरहनी में 611, शहाबगंज में 585, चकिया में 457 और नौगढ़ में 350 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
