Chandauli News:बाइक और 50 हजार रुपये के लिए हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई, पति दोषमुक्त – Court Delivers Verdict In Murder Case Over A Motorcycle And 50,000 Rupees; Husband Acquitted
मिर्जापुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में अदालत ने उसके देवर और सास को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार गौतम की अदालत ने देवर अजय कुमार और सास शांति देवी को दोषी करार देते हुए अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड भी लगाया। इस मामले में मृतका का पति राम आशीष दोषसिद्ध नहीं हुआ है।
सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के सिरसाई निवासी शिवशंकर ने दो मई 2025 को तहरीर देकर बताया था कि उनकी पुत्री सोनी की शादी तीन मई 2021 को मड़िहान थाना क्षेत्र के दारानगर निवासी रामसकल के पुत्र राम आशीष से हुई थी।
पुत्री और दामाद दोनों गूंगे और बहरे थे। शादी के बाद सोनी का देवर अजय कुमार और सास शांति देवी दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर सोनी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
आरोप लगाया कि एक मई 2025 की रात पुत्री सोनी की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पुत्री की हत्या किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने देवर अजय कुमार और सास शांति देवी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों के बयान, चिकित्सकीय और अन्य अभिलेखीय साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने देवर अजय कुमार और सास शांति देवी को दहेज हत्या में दोषी पाया। न्यायालय ने दोनों को सजा सुनाते हुए 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
