रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चित्रकूट

Chitrakoot News:भदेहदू समिति से 372 बोरी डीएपी गायब – 372 Bags Of Dap Go Missing From Bhadehdu Society

November 21, 2026


चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समिति भदेहदू में शुक्रवार को हुए सत्यापन में 372 बोरी डीएपी गायब मिली है, जबकि मौके पर केवल आठ बोरी पाई गई।

सचिव और विक्रेता के खिलाफ कालाबाजारी व गबन के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी है। विभाग को भदेहदू समिति में गड़बड़ी की मौखिक शिकायतें मिल रही थी। जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा, तहसीलदार राजापुर चंद्रकांत तिवारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी बिजेंद्र कुमार, एडीओ सहकारिता नीरज कुमार की टीम ने शुक्रवार को जांच की। पीओएस मशीन से स्टॉक मिलाया।

मशीन में 380 बोरी कृभको डीएपी दिख रही थी, लेकिन गिनती में सिर्फ आठ बोरी ही मिलीं। सचिव संगम लाल ने मशीन खराबी बताकर किसानों को सीधे वितरण की बात कही, लेकिन रजिस्टर जांच में भी 102 बोरी कम मिली।

रजिस्टर में ज्यादातर किसानों के सिर्फ मोबाइल नंबर थे। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गायब 372 बोरी की कीमत करीब पांच लाख 22 सौ रुपये है। सचिव संगम लाल व विक्रेता विकास द्विवेदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X