शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

जिले के सभी अस्पतालों में 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं :सिविल सर्जन – Emergency Services Will Be Available 24 Hours A Day In All Hospitals Across The District: Civil Surgeon

November 7, 2026


मोहाली। दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण और हादसों से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ग्रीन और सुरक्षित दिवाली मनाने की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पटाखे चलाने से न केवल हवा प्रदूषित होती है, बल्कि आंखों और सांस संबंधी समस्याओं के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन और रात जिले के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं हर समय चालू रहेंगी। डॉ. जैन ने कहा कि जिला अस्पताल मोहाली सहित खरड़, कुराली, घड़ूंआं, डेराबस्सी, ढकोली, लालड़ू, बनूड़ और बूथगढ़ के स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X