एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों को मोहाली के जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद काबू का लिया गया है। पुलिस ने केएमजी होटल में हमलावरों को घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
तरनतारन में 11 अक्तूबर को अज्ञात हमलावरों ने एएसआई इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। एएसआई इकबाल सिंह तरनतारन के नौशहरा पन्नूआं के रहने वाले थे।
गैंगस्टर डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में गोपी घनश्याम के नाम की आईडी का जिक्र किया गया था।