शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जेनी प्रकरण:आरोपों को लेकर बोले हरक सिंह, एक भी दाग साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास लूंगा, भाजपा को दी चुनौती – Harak Singh Rawat Challenges Bjp Over Jenny Case Says He Will Quit Politics If Proven Guilty
देहरादून

जेनी प्रकरण:आरोपों को लेकर बोले हरक सिंह, एक भी दाग साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास लूंगा, भाजपा को दी चुनौती – Harak Singh Rawat Challenges Bjp Over Jenny Case Says He Will Quit Politics If Proven Guilty

November 9, 2026


Harak singh rawat challenges BJP over jenny case says he will quit politics If proven guilty

जेनी प्रकरण को लेकर हरक सिंह का पलटवार
ग्राफिक्स

विस्तार

जेनी प्रकरण को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने जेनी प्रकरण में भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि एक दाग भी साबित हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। न्यायालय की देखरेख में ईमानदारी से प्रकरण की दोबारा से जांच करा लो, यदि मैं ईमानदारी निकला तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। रावत ने दावा किया है कि दून अस्पताल के रिकाॅर्ड में जेनी के बेटे के पिता का नाम बबलू दर्ज है।

हरक सिंह रावत ने कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने उनकी छवि खराब करने के लिए जेनी प्रकरण का षड़यंत्र रचा है। न्यायालय की देखरेख में फिर से भाजपा नेताओं के साथ मेरी भी डीएनए जांच करा लो।

ये भी पढ़ें…देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

उन्होंने कहा, 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से मैंने आग्रह किया था कि नारी निकेलन में जेनी से मीडिया को मिलने की अनुमति दी जाए, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। यदि इस प्रकरण में गलत होता तो मेरा हौसला टूट जाता। जब मैं गलत नहीं हूं तो आक्रामक होकर बोलता हूं। उत्तराखंड सहित पूरा देश अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग कर रहा है। इस आवाज को दबाने के लिए जेनी प्रकरण को उछाला जा रहा है। जबकि सीबीआई जांच में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X