रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जोधपुर:पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की दोहिती तनीषा आज लेंगी सात फेरे, आएंगी नामचीन हस्तियां – Jodhpur: Former Home Minister Sushil Kumar Shinde’s Granddaughter Tanisha’s Wedding Today
जोधपुर

जोधपुर:पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की दोहिती तनीषा आज लेंगी सात फेरे, आएंगी नामचीन हस्तियां – Jodhpur: Former Home Minister Sushil Kumar Shinde’s Granddaughter Tanisha’s Wedding Today

November 15, 2026


Jodhpur: Former Home Minister Sushil Kumar Shinde's granddaughter Tanisha's wedding today

शादी में शिरकत करने पहुंचे मेहमान

विस्तार

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिन्दे की दोहिती तनीषा श्रॉफ और तुषार मानेकलाल का विवाह समारोह जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में बेहद धूमधाम के साथ चल रहा है। तीन दिन के इस शाही विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए देश-दुनिया की नामचीन हस्तियां जोधपुर पहुंची हैं। शनिवार को पैलेस परिसर में भव्य संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें शिंदे परिवार और मानेकलाल परिवार के सदस्यों ने जमकर खुशियां मनाईं। दोनों आज 15 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे।

संगीत संध्या में छाया विदेशी गायिका का जादू

विवाह के कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को उम्मेद भवन पैलेस में मेहंदी की रस्म के साथ हुई थी। मेहंदी सेरेमनी के दौरान आयोजित म्यूजिकल नाइट में उपस्थित अतिथियों ने पारंपरिक गीतों पर देर रात तक नृत्य का आनंद लिया। इस सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण नीदरलैंड की प्रसिद्ध गायिका केमली रहीं। केमली ने अपने सुरीले गीतों से समां बांध दिया और वहां मौजूद सभी मेहमानों की खूब वाहवाही बटोरी। शनिवार शाम को आयोजित संगीत सेरेमनी में भी शिंदे और सर्राफ परिवार के सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

राजस्थानी आतिथ्य और व्यंजनों का अनोखा अनुभव

सूर्य नगरी पहुंचे करीब 200 मेहमानों का उम्मेद भवन पैलेस में पारंपरिक राजस्थानी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जा रहा है। पैलेस के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही अतिथियों को सुंगधित फूल-मालाएं पहनाई गईं और तिलक लगाकर उनका आदर-सत्कार किया गया। इस शाही शादी में आने वाले विशिष्ट मेहमानों की सहूलियत के लिए शनिवार को कुल आठ चार्टर विमान जोधपुर हवाई अड्डे पर उतरे। समारोह के दौरान अतिथियों के लिए विशेष रूप से राजस्थानी पकवानों की व्यवस्था की गई है, जिनका मेहमानों ने स्वाद लिया।

उद्योग और सिनेमा जगत की हस्तियां हुईं शामिल

इस हाई-प्रोफाइल विवाह आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों का जमावड़ा लगा हुआ है। मुख्य रूप से उद्योग जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां जोधपुर पहुंचीं हैं।। रविवार को मुख्य वैवाहिक कार्यक्रम में बॉलीवुड और सिनेमा जगत के भी कई दिग्गज कलाकारों के शामिल होने की पू संभावना है। दुल्हन तनीषा, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री की बेटी प्रीति श्रॉफ और प्रसिद्ध उद्योगपति राज सर्राफ की पुत्री हैं। वहीं दूल्हे तुषार, देश के नामचीन व्यवसायी लक्ष्मी आशुतोष मानेकलाल के पुत्र हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X